Hanuman Chalisa

शेयर बाजार नई बुलंदी पर, सेंसेक्स 514 अंक उछला

गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (17:32 IST)
मुंबई। एक दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में फिर तेजी लौट आई। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 514 अंक उछलकर नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचयूएल में तेजी से बाजार को मजबूती मिली। वहीं निफ्टी भी 17200 के ऊपर नई ऊंचाई पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 514.33 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,852.54 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 157.90 अंक यानी 0.92 प्रतिशत चढ़कर 17,234.15 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टीसीएस का शेयर रहा। उसके बाद एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, डॉ. रेड्डीज और टाइटटन प्रमुख रूप से लाभ में रहें। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, मानक सूचकांक निफ्टी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौटी। आईटी, दवा और उपभोक्ता खंड के शेयरों में तेजी से बाजार को बल मिला।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वाहन को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक लाभ में रहे। मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखने को मिली। मोदी ने कहा कि अगस्त में जीएसटी संग्रह, रेलवे से माल ढुलाई, सेमीकंडक्टर के मुद्दे के बावजूद वाहन बिक्री का आंकड़ा और ईंधन मांग जैसे आंकड़े सतत आर्थिक पुनरूद्धार का संकेत देते हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो लाभ में रहे, जबकि सियोल में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

सपा-कांग्रेस से सावधान और सतर्क रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, इनसे सटेंगे तो खतरा बढ़ेगा : योगी

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान के पात्र परिवारों का बने अंत्योदय कार्ड : CM योगी

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

अगला लेख