ramcharitmanas

बाजार में रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर

Updated: शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (17:42 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 175 अंक से अधिक चढ़कर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। निफ्टी भी 68.30 अंक यानी 0.41 प्रतिशत मजबूत होकर अब तक के उच्चतम स्तर 16,705.20 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर नरम रुख के बीच टीसीएस, एल एंड टी और एचडीएफसी में तेजी से बाजार में मजबूती आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 175.62 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 56,124.72 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 68.30 अंक यानी 0.41 प्रतिशत मजबूत होकर अब तक के उच्चतम स्तर 16,705.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में अल्ट्राटेक सीमेंट रहा। इसके अलावा एल एंड टी, डॉ. रेड्डीज, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टीसीएस और कोटक बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ गिरावट वाले प्रमुख शेयरों में इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और एचसीएल टेक शामिल हैं। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ में रहे, जबकि हांगकांग और टोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.94 प्रतिशत मजबूत होकर 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।शेयर बाजार में उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने गुरुवार को 1,974.48 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख