Hanuman Chalisa

शेयर बाजार में मामूली बढ़त, विदेशी निकासी से तेजी पर लगा अंकुश

Updated: गुरुवार, 26 अगस्त 2021 (17:33 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों के पैसा निकालने तथा वायदा एवं विकल्प खंड में मासिक निपटान के अंतिम दिन बाजार करीब-करीब स्थिर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान सीमित दायरे में रहा और अंत में 4.89 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 55,949.10 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 2.25 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 16,636.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक तथा एचयूएल में भी प्रमुख रूप से तेजी रही। दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टाटा स्टील शामिल हैं।

आनदं राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, घरेलू बाजार की शुरूआत स्थिर रही और एशियाई बाजारों से मिली नकारात्मक खबर से कुछ समय के लिए मामूली गिरावट भी आई। दक्षिण कोरिया के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर में वृद्धि की है। वह पहला विकसित देश है, जिसने महामारी के दौरान यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि दोपहर के कारोबार में कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी आने का प्रयास दिखा। जून तिमाही में भारत की आर्थिक वृद्धि दर रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने की रिपोर्ट से धारणा सकारात्मक रही।

सोलंकी के अनुसार हालांकि कारोबार समाप्त होने से पहले तेजी में कमी आई और बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इसका कारण रेटिंग एजेंसी मूडीज की रिपोर्ट है जिसमें कहा गया है कि कोविड-19 महामारी के कारण बैंकों के लिए खुदरा और एसएमई (लघु एवं मझोले उद्यम) कर्ज खंड में संपत्ति को लेकर जोखिम बढ़ा है।

इस बीच, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के शुक्रवार को जैक्सन होल में संबोधन से पहले अमेरिकी शेयर बाजार एस एंड पी 500 और नैस्दक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे, जबकि टोक्यो में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.85 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख