Daily Horoscope
✕

सेंसेक्स उच्चस्तर से फिसला, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (17:59 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स स्थिर बंद हुआ। हालांकि दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 10.05 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 16,634.65 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 56,198.13 अंक तक गया। अंत में यह 14.77 अंक या 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 55,944.21 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.05 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 16,634.65 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान इसने 16,712.45 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया तथा आईटीसी के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, वायदा एवं विकल्प निपटान से पहले घरेलू बाजार सीमित दायरे में घूमे। आईटी, धातु और एफएमसीजी को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों के शेयर कारोबार के अंतिम घंटे में नुकसान में चले गए।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 70.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख