Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 364 अंक उछला, निफ्टी 15850 के पार

सोमवार, 2 अगस्त 2021 (18:13 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस में तेजी के साथ बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 364 अंकों का उछाल आया। वहीं निफ्टी भी 122.10 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 15885.15 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 363.79 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,950.63 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 122.10 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 15,885.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाइटन का शेयर रहा। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, टीसीएस, मारुति और इन्फोसिस भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, डॉ. रेड्डीज और एचडीएफसी बैंक समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोदी मोदी ने कहा कि वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और वाहनों के शेयरों में तेजी से निफ्टी को समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, वित्तीय, आईटी और दवा कंपनियों के शेयरों में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला। मुंबई में जुलाई में संपत्ति के पंजीकरण में तीव्र वृद्धि के बाद रियल्टी कंपनियों के शेयरों पर जोर रहा। वहीं वाहनों की बिक्री में वृद्धि से मूल उपकरण विनिर्माताओं के शेयरों में तेजी रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल, टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

केन-बेतवा संघर्ष का 11वां दिन: टूटती सांसें, सुलगते सवाल, मुआवजे और पुनर्वास पर कब जागेगा प्रशासन?

CM योगी की कांवड़ियों से अपील, अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन भारत में, जींद से पीएम मोदी ने गिनाईं रेलवे की बड़ी उपलब्धियां

अगला लेख