suvichar

सेंसेक्स 255 अंक उछलकर नई ऊंचाई पर, निफ्टी 15900 के पार

Updated: गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (17:32 IST)
मुंबई। बीएसई सेंसेक्‍स गुरुवार को 255 अंक उछलकर अब तक के सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ। कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम के संकेत के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी और एचसीएल टेक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आई। इसी प्रकार, निफ्टी 70.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 15,924.20 अंक पर बंद हुआ।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 254.75 अंक यानी 0.48 प्रतिशत उछलकर रिकॉर्ड 53,158.85 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान भी यह अब तक के उच्चतम स्तर 53,266.12 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 70.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 15,924.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,952.35 के रिकॉर्ड ऊंचाई तक गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में एचसीएल टेक का शेयर रहा। इसके अलावा एल एंड टी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी और टाटा स्टील में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाइटन और सन फार्मा समेत अन्य शेयर नुकसान में रहे।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, वैश्विक निवेशक मुद्रास्फीति आंकड़े और फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों से बाहर आ गए हैं। घरेलू बाजार में तेजड़िए आर्थिक पुनरुद्धार को महत्व दे रहे हैं। आईटी शेयर लगातार बाजार को नई ऊंचाई दे रहे हैं।

रंगनाथन के अनुसार ऐसा लगता है कि बाजार सुधार के लिए इंतजार कर रहे निवेशकों को राहत देने को फिलहाल तैयार नहीं है। सत्र के दौरान दूसरे क्षेत्रों ने अपनी भूमिका निभाई। पूंजीगत सामान क्षेत्र ने अच्छी वापसी की और व्यापक स्तर पर सीमेंट, रियल एस्टेट और फार्मा शेयरों में भी स्थिति अच्छी होने से बाजार को मजबूती मिली।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल और हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो नुकसान में रहा।यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत टूटकर 74.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा) 

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

इंदौर में DAVV गेट पर ABVP का नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, बस स्टॉप, ब्रेकर महंगे सफर का विरोध

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

UPI पर चार्ज को लेकर सरकार को जमकर घेरा अशनीर ग्रोवर ने, बताया पॉलिटिकल सुसाइड

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

शेख हसीना के करीबी 7 लोगों को बांग्‍लादेश में मौत की सजा, क्‍या अब भी भारत से अपने वतन लौटेगीं हसीना

अगला लेख