sundarkand

सेंसेक्स और निफ्टी में रही मामूली गिरावट

Updated: सोमवार, 12 जुलाई 2021 (18:09 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयर बाजारों में मिलेजुले रुख के बीच उतार-चढ़ाव भरे करोबार में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को स्थिर बंद हुए। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 13.50 यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 52,372.69 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 2.80 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,692.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ भारती एयरटेल का शेयर सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज ऑटो और पावर ग्रिड भी नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, शंघाई, सियोल और टोक्यो अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

इधर, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे मजबूत होकर 74.58 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.44 पर आ गया।(भाषा)

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

बाढ़ की समस्या का कराएंगे स्थायी समाधान : सीएम योगी

Chat GPT हुआ डाउन, दुनियाभर के यूजर्स परेशान

अगला लेख