Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 226 अंक उछलकर रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी भी चढ़ा

शुक्रवार, 25 जून 2021 (18:21 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 226 अंक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इसी प्रकार निफ्टी 69.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,860.35 अंक पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के बीच बैंक तथा धातु शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई।

अमेरिकी सीनेट (संसद का उच्च सदन) के बुनियादी ढांचा प्रस्ताव पर सहमत होने से वैश्विक बाजारों में तेजी रही, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 226.04 अंक यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 52,925.04 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,860.35 अंक पर बंद हुआ। यह आंकड़ा अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 10 अंक पीछे रह गया। सेंसेक्स के शेयरों में 4.65 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील का शेयर रहा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी और मारुति में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज में लगातार दूसरे दिन 2.28 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा एनटीपीसी, एचयूएल, टाइटन और एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयरों में 1.69 प्रतिशत तक की गिरावट आई। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 580.59 अंक यानी 1.10 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि निफ्टी 177 अंक यानी 1.12 प्रतिशत मजबूत हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सीनेट के बुनियादी ढांचा प्रस्ताव को स्वीकार करने का सकारात्मक असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा।

उन्होंने कहा, अर्थव्यवस्था में पुनरुद्धार के साथ बेरोजगारी भत्ता दावों में कमी के बाद से वाल स्ट्रीट में तेजी का रुख बना हुआ है। नायर के अनुसार, घरेलू बाजार में पिछले कुछ दिनों में सुधार के बाद बैंक और धातु शेयरों में तेजी देखी गई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा के अनुसार मानक सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास बने हुए हैं। इसका कारण राज्यों में पाबंदियों में ढील, कंपनियों के बेहतर परिणाम और टीकाकरण में तेजी के साथ आर्थिक गतिविधियों का बढ़ना है।

उन्होंने कहा, लेकिन कोविड महामारी की तीसरी लहर का अंदेशा बना हुआ है। इससे बाजार धारणा पर असर पड़ सकता है। ऐसे में बाजार को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिलाजुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.23 डॉलर प्रति बैरल गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर 2 पैसे फिसलकर 74.20 पर रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 2,890.94 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।(भाषा) 

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने भरी हुंकार, कहा विकास का पर्याय है बीजेपी, कांग्रेस को केवल वोट से मतलब

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

अब इस तरह होगी अयोध्या राम मंदिर में CEO की नियुक्ति, कौन कर सकता है इस पद के लिए आवेदन

अगला लेख