sundarkand

सेंसेक्स 271 अंक लुढ़का, निफ्टी भी टूटा

Updated: बुधवार, 16 जून 2021 (17:58 IST)
मुंबई। घरेलू शेयर बाजरों में बुधवार को गिरावट आई और दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे बंद हुए। सेंसेक्स 271.07 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,501.98 अंक और निफ्टी 101.70 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 15,767.55 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा बैठक के परिणाम आने से पहले निवेशकों के सतर्क रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडएफसी तथा एचडीएफसी बैंक में जोरदार बिकवाली से यह गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 271.07 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,501.98 पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 52,773.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। एनएसई निफ्टी भी 101.70 अंक यानी 0.64 प्रतिशत टूटकर 15,767.55 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में पावरग्रिड का शेयर रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फाइनेंस में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ नेस्ले, एनटीपीसी, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) की दो दिवसीय बैठक पर है। बैठक बुधवार को संपन्न होगी।

एशिया के अन्य बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। शंघाई, हांगकांग और टोक्यो नुकसान में रहे, जबकि सोल लाभ में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में मिलाजुला रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत मजबूत होकर 74.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की विनिमय दर एक पैसे की मामूली गिरावट के साथ 73.32 पर रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 633.69 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की।(भाषा)

Show comments

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Election Commission SIR विवाद : चुनाव आयोग ने क्यों दी सफाई, किस मामले को लेकर मचा है घमासान, केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार पर चले देशद्रोह का केस

यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क से फोन-पे और गूगल-पे को फायदा कैसे?

सभी देखें

TRAI का नया नियम : अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए भी मिलेगा 30 दिन तक का रिचार्ज प्लान, यूजर्स का कैसे होगा फायदा

इंदौर के पाटनीपुरा पर गिरा होर्डिंग, वाहन के टकराने से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे लोग

CEC पर भड़कीं ममता, कहा- ज्ञानेश को गिरफ्तार करो, बंगाल समेत अन्य राज्यों में फिर से हों चुनाव

Honda QC3 Electric Scooter : होंडा का सस्ता स्कूटर खरीदना किसके लिए फायदेमंद, पढ़िए पूरी जानकारी

Asian Games में देवास के जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास

अगला लेख