biodatamaker

सेंसेक्स 291 अंक लुढ़का, निफ्टी 15100 अंक से नीचे आया

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (17:39 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स बुधवार को 291 अंक लुढ़क गया। वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में नुकसान से बाजार नीचे आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,030.15 अंक पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार ऊंचे मूल्य पर मुनाफावसूली से भी बाजार में गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 290.69 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 49,902.64 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77.95 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,030.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक करीब 2 प्रतिशत की गिरावट बजाज फिनसर्व में आई। इसके अलावा एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक बैंक में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक आदि शेयर लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि पिछले दो दिन की तेजी के बाद आज बाजार में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि बाजार में मुनाफावसूली साफ दिख रही है। औषधि, रियल्टी और आईटी को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख समूह सूचकांकों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और टोक्यो नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.36 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(भाषा)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख