ramcharitmanas

सेंसेक्स 848 अंक उछला, वित्तीय कंपनियों के शेयर चमके

Updated: सोमवार, 17 मई 2021 (18:26 IST)
मुंबई। बैंक शेयरों में मजबूत लिवाली से बीएसई सेंसेक्स में सोमवार को 848 अंक से अधिक का उछाल आया। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले कम होने के साथ बाजार में जोरदार तेजी आई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 प्रतिशत उछलकर 49,580.73 बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 245.35 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,923.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि., एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ एल एंड टी, भारती एयरटेल, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा और पावरग्रिड आदि शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार, कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने तथा कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी की सूचना से निवेशकों के बीच भरोसा बढ़ा है।

उन्होंने कहा, कोविड-19 मामलों में इसी तरह लगातार कमी से निश्चित रूप से बाजार पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। यह इस बात का संकेत है कि मई के अंत या जून के मध्य तक कोविड-19 की दूसरी लहर में कमी का अनुमान सही जान पड़ता है। ऐसे में इसका असर वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही से आगे नहीं पड़ना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,81,386 नए मामले सामने आए। पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि टोक्यो तथा सोल नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट क रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख