sundarkand
✕

सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी, 257 अंक चढ़कर 49200 से ऊपर बंद

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (19:38 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और कंपनियों के बेहतर परिणाम से देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन तेजी का रुख रहा। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और भारती एयरटेल के शेयरों में बढ़त से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 257 अंक चढ़कर बंद हुआ।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में 27 पैसे की जोरदार बढ़त से निवेशकों की धारणा को बल मिला। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 256.71 अंक यानी 0.52 प्रतिशत ऊंचा रहकर 49,206.47 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 98.35 अंक यानी 0.67 प्रतिशत बढ़कर 14,823.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में 2.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ एचडीएफसी में सबसे ज्यादा लाभ दर्ज किया गया। एचडीएफसी का एकीकृत शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 31 प्रतिशत बढ़कर 5,669 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके साथ ही बजाज फिनसर्व, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, आईटीसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट और ओएनजीसी के शेयरों में भी लाभ रहा।

इसके विपरीत बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक के शेयरों में दो प्रतिशत तक की गिरावट रही। इस सप्‍ताह के दौरान सेंसेक्स में कुल मिलाकर 424.11 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि निफ्टी में इस दौरान 192.05 अंक यानी 1.31 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जियोजित फाइनेंसियल सविर्सिज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों के समर्थन से बाजार में कारोबार की शुरुआत अच्छी बढ़त के साथ हुई। अमेरिका और यूरोप के देशों में आने जाने पर प्रतिबंधों में ढील दिए जाने से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख बना रहा। अमेरिका में रोजगार के आंकड़े बेहतर आने से पश्चिमी बाजारों में आर्थिक स्थिति में तेज सुधार का संकेत मिलता है।

उधर, धातु कंपनियों के शेयरों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। धातु क्षेत्र में सकारात्मक परिदृश्य बना हुआ है। वहीं मिड-कैप वाले शेयरों में भी सुधार रहा। बीएसई में धातु, मूल धातु, दूरसंचार, बिजली, रियल्टी, तेल एवं गैस, वित्त क्षेत्र के सूचकांक में 5.29 प्रतिशत तक की तेजी रही, जबकि टिकाऊ उपभोक्ता सामान, पूंजीगत सामान और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में गिरावट का रुख रहा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग के बाजारों में गिरावट रही, जबकि टोक्यो और सोल के शेयर बाजारों में सकारात्मक का रुख रहा। यूरोप के शेयर बाजारों में मध्यान्ह के समय लाभ की स्थिति बनी हुई थी। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल का भाव 0.25 प्रतिशत गिरकर 67.92 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

वहीं अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार दूसर दिन बढ़त में रहकर शुकवार को 27 पैसे चढ़कर 73.51 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को शेयर बाजारों में 1,222.58 करोड़ रुपए के शुद्ध लिवाल रहे।(भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

शेयर बाजार में आने वाली है एआई कंपनियों के आईपीओ की बाढ़: Goldman Sachs की रिपोर्ट ने खोले बड़े राज

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अगला लेख