dharma sangrah
✕

सेंसेक्स में 28 अंक की बढ़त, निफ्टी में भी रही तेजी

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (17:52 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी मामूली लाभ के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 28.35 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,832.03 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.40 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,617.85 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, सनफार्मा, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, टीसीएस, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट आई।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक दिन में दो लाख से अधिक मामलों का आंकड़ा पार हो गया है। इससे निश्चित रूप से आमदनी की रफ्तार को कायम रख पाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार के टीकाकरण में तेजी के प्रयासों तथा महाराष्ट्र और दिल्ली में पूरी तरह लॉकडाउन नहीं लगाए जाने की वजह से शेयरों को कुछ राहत मिली है, लेकिन अन्य राज्यों द्वारा व्यापक आर्थिक अंकुश की संभावनाओं से निकट भविष्य में निवेशकों की धारणा प्रभावित हो सकती है।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। कारोबार के मध्य में यूरोपीय बाजार भी लाभ में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख