sundarkand
✕

सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी 14550 के पार

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (17:07 IST)
मुंबई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह तेजी आई। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 877 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 259.62 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर 48803.68 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 14581.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टीसीएस रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी और एचसीएल टेक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें इन्फोसिस, मारुति, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती दिखी। शेयर बाजार दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर निकलते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। इसका कारण वित्तीय और औषधि कंपनियों के शेयरों में तेजी रही है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर पाबंदियों से वाहन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक प्रभावित हुए। देश में कुल वाहनों के उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक रहा है। मोदी के अनुसार, हालांकि सतत वृद्धि संभावनाओं के कारण आईटी कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखी गई।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही, जबकि सोल और टोक्यो लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल रहा।(भाषा)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख