Narak Chaturdashi
✕

शेयर बाजार में हाहाकार, भारी बिकवाली से सेंसेक्‍स 1708 अंक लुढ़का

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (18:27 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच निवेशकों की जबरदस्त बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 1,708 अंक का गोता लगा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत के नुकसान से 47,883.38 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत के नुकसान से 14,310.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक आठ प्रतिशत टूट गया। बजाज फाइनेंस, एसबीआई, ओएनजीसी, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस के शेयर भी टूट गए। सिर्फ डॉ. रेड्डीज का शेयर करीब चार प्रतिशत के लाभ में रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, सोमवार को बाजार में आई गिरावट ने घरेलू शेयर बाजारों में मार्च, 2020 में आई जबरदस्त गिरावट की याद दिला दी। देश में कोविड के मामले बढ़ने से कई राज्यों में लॉकडाउन की संभावना पैदा हो गई है, जिससे निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का पुनरुद्धार और कंपनियों की आमदनी प्रभावित होने की आशंका से निवेशक जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं। इससे निवेशकों की पूंजी करीब नौ लाख करोड़ रुपए डूब गई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी में लाभ रहा।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.31 रुपए प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।(भाषा) 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला, बोले- नेतृत्व में न क्लैरिटी, न कैपेसिटी और न क्रेडिबिलिटी

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

अगला लेख