biodatamaker

शेयर बाजारों में नए वित्त वर्ष की शुरुआत तेजी के साथ, फिर 50 हजारी हुआ सेंसेक्स

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (17:54 IST)
मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और चौतरफा लिवाली के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में नए वित्त वर्ष की तेजी के साथ शुरुआत हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 520 अंकों की बढ़त के साथ एक बार फिर 50000 के ऊपर बंद हुआ।

गुरुवार को कारोबार के अंत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 520.68 अंक या 1.05 प्रतिशत बढ़कर 50,029.83 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसी तरह व्यापक आधार वाला एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 14,867.35 पर बंद हुआ।

इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचयूएल, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, टाइटन और टेक महिंद्रा लाल निशान में बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मुकाबले सकारात्मक वैश्विक संकेतों को अधिक महत्व दिया और इस दौरान मुख्य रूप से वित्तीय तथा ऑटोमोबाइल शेयरों में मजबूत खरीद देखने को मिली। मार्च के महीने में मजबूत बिक्री आंकड़ों से ऑटो शेयरों को समर्थन मिला।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 63.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की घोषणा से एशिया सहित दुनियाभर में निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय बाजारों में सकल आधार पर 1,685.91 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख