biodatamaker
✕

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 726 अंक लुढ़का

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (11:37 IST)
मुंबई। वैश्विक शेयरों में बिकवाली के बीच गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 726 अंक से अधिक गिर गया और 51 हजार अंक के स्तर के नीचे आ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 726.29 अंक यानी 1.41 फीसदी की गिरावट के साथ 50,718.36 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 197.05 अंक यानी 1.29 प्रतिशत नीचे 15,048.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 2.48 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे। बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस में 2.23 प्रतिशत तक गिरावट चल रही थी। सेंसेक्स की 30 में से 27 कंपनियों के शेयर नुकसान में थे।

इससे पहले पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स 2,344.66 अंक यानी 4.77 प्रतिशत और निफ्टी 716.45 अंक यानी 4.93 प्रतिशत बढ़ा था। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बुधवार को भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध आधार पर 2,088.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

इस बीच, कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 64.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख