dharma sangrah

सेंसेक्स 435 अंक टूटा, निफ्टी 15000 के नीचे आया

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (17:56 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 435 अंक लुढ़ककर 51000 अंक के नीचे बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में गिरावट के साथ शेयर बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 434.93 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,889.76 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.20 अंक यानी 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,981.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट आई। जिन अन्य शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और मारुति शामिल हैं।

दूसरी तरफ, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, डॉ. रेड्डीज, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज में तेजी रही। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि चौतरफा मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही।

बैंक और वाहन सूचकांकों में 2 से 3 प्रतिशत, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 5 प्रतिशत से अधिक का सुधार हुआ। पिछले पांच कारोबारी सत्रों से इनमें तेजी थी। उन्होंने कहा, पिछले तीन दिनों से बिकवाली साफ तौर पर दिख रही है।

हालांकि निवेशकों की मझोली और लघु कंपनियों के शेयरों में रुचि बनी हुई है। इसका कारण इन कंपनियों में आय परिदृश्य में सुधार है। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे।

भारतीय समय के अनुसार, दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63.14 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख