ramcharitmanas

तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

Updated: मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021 (17:45 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले 6 सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के बीच यह हल्की गिरावट आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 487 अंक मजबूत होकर 51,835.86 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था, लेकिन बाद में तेजी बरकरार नहीं रही और अंत में यह 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,329.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 15,109.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 15,257.10 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई।

नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और टीसीएस शामिल हैं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, टाइटन, एल एंड टी और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय तेजी रही। हालांकि कारोबार खत्म होने से पहले उतार-चढ़ाव आया और मुनाफावसूली की गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि व्यापक स्तर पर तेजी नहीं देखी गई।

कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। मझोली व छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन कमतर रहा और वित्तीय कंपनियों को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़त के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।(भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

अगला लेख