suvichar

भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्‍स 938 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी आई गिरावट

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (18:47 IST)
मुंबई। विदेशी निवेशकों की ओर से पूंजी निकासी का सिलसिला बढ़ने के बीच शेयर बाजारों में बुधवार को चौतरफा बिकवाली से बड़ी गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स जहां 938 अंक लुढ़ककर 47,500 अंक के नीचे पहुंच गया, वहीं एनएसई निफ्टी 14000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया। यह लगातार चौथा कारोबारी सत्र है, जब बाजार नीचे आया है।

बीएसई का सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,409.93 अंक पर बंद हुआ। कुल मिलाकर चार सत्रों में सेंसेक्स 2,382.19 अंक यानी 4.78 प्रतिशत टूट चुका है।दिन में इसमें 1,117.65 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.40 अंक यानी 1.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,967.50 अंक पर आ गया। अब तक चार सत्रों में कुल मिलाकर यह 677.20 अंक यानी 4.62 प्रतिशत घट चुका है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 24 नुकसान में जबकि 6 लाभ में रहे। सेंसेक्स के जिन शेयरों में बड़ी गिरावट आई, उनमें एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी और एशियन पेंट शामिल हैं। इनमें 4.05 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, आईटीसी, पावरग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक और नेस्ले इंडिया 2.57 प्रतिशत तक मजबूत हुए। खंडवार 19 सूचकांकों में से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) के शेयरों से जुड़े सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी में गिरावट दर्ज की गई।

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों ने वायदा एवं विकल्प खंडों में सौदों के निपटान और अगले सप्ताह पेश होने वाले बजट से पहले मुनाफावसूली को तरजीह दी। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 765.30 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बंद रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, यह सचाई है कि एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशक) के पूंजी प्रवाह में गिरावट इस तेजी के लिए सबसे बड़ा जोखिम होगा। एफआईआई की लगातार दूसरे दिन बिकवाली के साथ वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख का असर घरेलू बाजार पर पड़ा है...।एशिया के अन्य बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। वाल स्ट्रीट के रिकॉर्ड स्तर से नीचे आने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया।

इस बीच, वैश्विक तेल बाजार में मानक ब्रेंट क्रूड 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55.87 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 72.92 पर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख