biodatamaker

भारी बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 531 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी रही गिरावट

Updated: सोमवार, 25 जनवरी 2021 (18:36 IST)
मुंबई। पेट्रोलियम व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों की भारी बिकवाली के दबाव में सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। सेंसेक्स 530.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 48,347.59 अंक और निफ्टी 133 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,238.90 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 530.95 अंक यानी 1.09 प्रतिशत गिरकर 48,347.59 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें करीब एक हजार अंकों का उतार-चढ़ाव रहा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 133 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,238.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 375 अंक से अधिक की तेजी में खुला और कारोबार के दौरान 49,263.15 अंक के उच्चतम स्तर तक गया। हालांकि इसके बाद बिकवाली के दबाव में यह एक समय गिरकर नीचे 48,274.92 अंक तक चला गया था।इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 133 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,238.90 अंक पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 5.36 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयर 4.72 प्रतिशत तक लुढ़क गए।सेंसेक्स में 21 कंपनियों के शेयर गिरावट में रहे, जबकि नौ में तेजी रही। तेजी वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, सन फार्मा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और डॉ. रेड्डीज शामिल हैं।
 
विश्लेषकों का मानना ​​है कि डेरिवेटिव बाजार में मासिक निपटान, कंपनियों के तिमाही परिणाम और आगामी केंद्रीय बजट पहले बीच में अवकाश से प्रभावित कारोबार के बीच बाजार अस्थिर रह सकता है। भारतीय शेयर बाजार गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को बंद रहेंगे।

एशियाई शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए। इस बीच अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे बढ़कर 72.94 पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड सोमवार को 0.56 फीसदी बढ़कर 55.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।(भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

मानसूनी बारिश के अनियमित होने से पेट्रोल-डीजल की बिक्री में उछाल, अगस्त में 9.1% बढ़ी मांग

Royal Enfield Sales : अगस्त में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 11% बढ़ी, 1.26 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल बिकीं

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा एमपी आएं तो अपने कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताएं

अगला लेख