dharma sangrah

सेंसेक्स में 746 अंक की बड़ी गिरावट, निफ्टी 14375 अंक से नीचे

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (16:57 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में नुकसान से शुक्रवार को सेंसेक्स में 746 अंक की बड़ी गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 746.22 अंक या 1.50 प्रतिशत के नुकसान से 48,878.54 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 218.45 अंक या 1.15 प्रतिशत के नुकसान से 14,371.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक चार प्रतिशत से अधिक टूट गया। एशियन पेंट्स, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी गिरावट दर्ज हुई।

वहीं दूसरी ओर बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और इन्फोसिस के शेयर लाभ में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध रूप से 1,614.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.80 प्रतिशत के नुकसान से 55.09 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख