Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजारों की मंदी से सेंसेक्स 470 अंक टूटा, निफ्टी 14300 अंक से नीचे

Updated: सोमवार, 18 जनवरी 2021 (16:54 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच बंबई शेयर बाजार में सोमवार को सेंसेक्स 470 अंक टूट गया। सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले प्रमुख शेयरों इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली के दबाव से गिरावट रही।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 470.40 अंक यानी 0.96 प्रतिशत गिरकर 48,564.27 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी कारोबार की समाप्ति पर 152.40 अंक यानी 1.06 प्रतिशत गिरकर 14,281.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में ओएनजीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहा। इसमें करीब 5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ ही सन फार्मा, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, डा. रेड्डीज लैब और मारुति के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत रिलायंसस इंडस्टूीज, टाइटन, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में बढ़त का रुख रहा।रिलायंस सिक्युरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि वैश्विक बाजारों के रुख का कारोबारी धारणा पर लगातार असर बना रहा। यही वजह रही कि घरेलू बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।

अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए, वहीं सोल और टोक्यो में गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का वायदा मानक ब्रेंट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत नीचे रहकर 54.98 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे तेल ने डुबोया बाजार! एक हफ्ते में सेंसेक्स 2092 अंक टूटा, जानें अगले सप्ताह कैसी रहेगी चाल

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

अगला लेख