Hanuman Chalisa

सेंसेक्स 549 अंक टूटा, निफ्टी 14450 अंक से नीचे

Updated: शुक्रवार, 15 जनवरी 2021 (17:30 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में गिरावट के रुझान और इन्फोसिस, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में बिकवाली के दबावों के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 549 अंक टूट गया। कारोबारियों ने कहा कि मौजूदा उच्च स्तर पर मुनाफावसूली से बाजार में उतार-चढ़ाव रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 549.49 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 49,034.67 अंक पर आ गया।इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.90 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान से 14,433.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई। एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर भारती एयरटेल, आईटीसी, बजाज ऑटो और बजाज फाइनेंस के शेयर चढ़ गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच के यह (गिरावट) हैरान करने वाला नहीं है, क्योंकि पिछले कुछ दिन से बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे थे।अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग में लाभ रहा, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और जापान के निक्की में गिरावट आई।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे।इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 55.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

जालौन के पिछड़ेपन के जिम्मेदार अब घड़ियाली आंसू बहाकर युवाओं को गुमराह कर रहे

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

CJP का आंदोलन खत्म, साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कॉकरोचों का ऐलान, सभी प्रदर्शनकारी घर जाएं

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे तेल ने डुबोया बाजार! एक हफ्ते में सेंसेक्स 2092 अंक टूटा, जानें अगले सप्ताह कैसी रहेगी चाल

धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी CJP का धरना जारी, क्या है उनकी 2 अन्य बड़ी मांगें

अगला लेख