sawan somwar

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 13700 से नीचे

Updated: सोमवार, 21 दिसंबर 2020 (12:18 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप फिर बढ़ने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक गिर गया। निफ्टी 66.75 अंक या 0.49 प्रतिशत फिसलकर 13,693.80 पर था।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 202.44 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 46,758.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 66.75 अंक या 0.49 प्रतिशत फिसलकर 13,693.80 पर था।

सेंसेक्स सें सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओेएनजीसी और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट हुई। दूसरी ओर एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, इंफोसिस और एचसीएल टेक मुनाफे में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 70.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई 46,960.69 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 19.85 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 13,760.55 अंक पर पहुंच गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,720.95 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।(भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख