Hanuman Chalisa
✕

बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 110 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Updated: शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (18:18 IST)
मुंबई। अधिकतर एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच ऊर्जा, आईटी, टेक और दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 110.02 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट में 44,149.72 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसलकर 12,968.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स आज बढ़त के साथ 44,325.03 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 44,407.28 अंक के दिवस के उच्चतम और 43,995.41 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.25 प्रतिशत यानी 110.02 अंक की गिरावट में 44,149.72 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियां हरे निशान में और 18 लाल निशान में बंद हुई।

निफ्टी भी तेजी में 13,012.05 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 13,035.30 अंक के दिवस के उच्चतम और 12,914.30 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ गत दिवस की तुलना में 0.14 प्रतिशत लुढ़ककर 12,968.95 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 34 कंपनियां गिरावट में और 15 तेजी में रहीं जबकि एक कंपनी के शेयरों के दाम अपरिवर्तित बंद हुए।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.14 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.40 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगशैंग 0.28 प्रतिशत तथा दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.29 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी के डैक्स में 0.35 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई, जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स की 30 में से 18 कंपनियां लाल निशान में रहीं। पावर ग्रिड के शेयरों में आज सबसे अधिक 2.63 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एक्सिस बैंक, टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस, इंफोसिस, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनीलीवर, बजाजफिन सर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एल एंड टी और सनफार्मा को भी नुकसान उठाना पड़ा।

 
सेंसेक्स की 12 कंपनियां हरे निशान में रहीं, जिनमें एशियन पेंट्स के शेयरों के दाम 2.85 प्रतिशत उछले। इसके अलावा टाइटन में 2.32 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 2.20 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.57 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 1.56 प्रतिशत, बजाज ऑटो में 1.36 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 1.00 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 0.85 प्रतिशत, एचडीएफसी में 0.85 प्रतिशत, कोटक बैंक में 0.63 प्रतिशत, मारुति में 0.48 प्रतिशत और एनटीपीसी में 0.11 प्रतिशत की तेजी रही।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख