Hanuman Chalisa

बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स 704 अंक उछला

सोमवार, 9 नवंबर 2020 (17:50 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 704 अंक उछलकर अब तक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में जो बिडेन की जीत के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई है, जिसका घरेलू बाजारों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 42,645.33 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अंत में यह 704.37 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,597.43 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के दौरान 12,474.05 के उच्चतम अंक पर पहुंच गया था। अंत में यह 197.50 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,461.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आई। उसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा। दूसरी तरफ मारुति और आईटीसी में गिरावट दर्ज की गई।

आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख (फंडामेंटल) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच भारतीय बाजारों में भी तेजी रही। अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम पर निवेशकों की प्रतिक्रिया स्वरूप बाजार में तेजी आई।

ज्यादातर प्रतिभागी यह उम्मीद कर रहे हैं कि बिडेन सरकार भारतीय कंपनियों खासकर आईटी और घरेलू वित्तीय बाजारों के लिए अच्छी खबर लाएगी। उन्होंने कहा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने नवंबर के पहले पांच कारोबारी सत्रों में शुद्ध रूप से 8,381 करोड़ रुपए घरेलू बाजारों में लगाए।

प्रतिभागियों में कारोबारी गतिविधियों के पटरी पर आने और कंपनियों के बेहतर तिमाही परिणाम के साथ भरोसा बढ़ रहा है।शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,869.87 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे।
एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और टोक्यो 2.12 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में करीब 2 प्रतिशत की तेजी रही। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40.34 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

Kashmir Cloudburst : अनंतनाग में बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी; फसलें और सेब के बाग बर्बाद

CM Yogi Adityanath : आयुष विश्वविद्यालय में नए छात्रावासों का उद्घाटन, महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में हुआ नामकरण

अगला लेख