sundarkand
✕

सेंसेक्स 127 अंक मजबूत, निफ्टी 11900 के पार

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (19:43 IST)
मुंबई। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में शुक्रवार को 127 अंक की तेजी आई। वाहन, धातु और बिजली क्षेत्र के शेयरों की अगुवाई में शेयर बाजार मजबूत हुआ। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 252.63 अंक ऊपर चला गया था, लेकिन बाद में यह नीचे आया और अंत में 127.01 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,685.50 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 33.90 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,930.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में मारुति सुजुकी रही। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आई। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, पावरग्रिड, बजाज ऑटो और एनटीपीसी शामिल हैं।दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचयूएल और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

कारोबारियों के अनुसार, मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में हांगकांग, जापान का टोक्यो और दक्षिण कोरिया का सोल 0.54 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं चीन में शंघाई बाजार नुकसान में रहा।
शुरुआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी तेजी रही। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 42.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे टूटकर 73.61 पर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

योगी सरकार में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार, 1548 करोड़ रुपए से 8397 परियोजनाएं ला रहीं बदलाव

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

कन्नौज के इत्र की खुशबू से महका ट्रेड शो, पांचवीं पीढ़ी ने संभाली विरासत

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

अगला लेख