ramcharitmanas
✕

टेलीकॉम कंपनियों में बिकवाली के दबाव में लुढ़का शेयर बाजार

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (17:12 IST)
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर के 5,550 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा से कारोबार के शुरुआती पहर में बढ़त में रहने वाले घरेलू शेयर बाजार दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बुधवार को लाल निशान में बंद हुए।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज भारी उठापटक के बाद 65.66 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट में 37,668.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.80 अंक यानी 0.20 प्रतिशत लुढ़ककर 11,131.85 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सेंसेक्स आज बढ़त बनाता हुआ 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 38,124.94 अंक पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल सेक्टर में केकेआर के निवेश की घोषणा से यह शुरुआती पहर में 38,140.07 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

दूरसंचार क्षेत्र में हुई भारी बिकवाली अपराह्न बाद सेंसेक्स पर हावी हो गई और यह तेज गोता लगाता हुआ 37,313.09 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 65.66 अंक की गिरावट में 37,668.42 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह तेजी के साथ 11,258.75 अंक पर खुला। कारोबार के शुरुआती पहर में यह 11,259.55 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में यह 11,024.40 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का और अंतत: गत दिवस की तुलना में 21.80 अंक की गिरावट के साथ 11,131.85 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारी विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन में 10 साल के बांड पर यील्ड घटने से निवेशकों का रुझान जोखिमभरे निवेश में बढ़ने से यूरोपीय शेयर बाजार आज तेजी में खुले। एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुख रहा जिसके दम पर घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती धारणा मजबूत रही।
रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान की घोषणाओं ने दूरसंचार क्षेत्र की अन्य कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को करारा झटका दिया। भारती एयरटेल सेंसेक्स में आज सबसे अधिक नुकसान उठाने वाली कंपनी रही।(वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भरा नामांकन, बोले CM मोहन, प्रशासनिक अनुभव का मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ

बंगाल की खाड़ी में फिर बड़ा खतरा, 2 नवंबर को चक्रवाती तूफान के रूप में इस राज्य से टकराएगा!

पंजाब चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी: धुरी से चुनाव लड़ेंगे सीएम मान

खड़गे के घर सियासी घमासान: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ आएगा 'जन महाभियोग', CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का अनोखा दांव

रन फॉर यूनिटी मैराथन में बवाल, प्रतिभागियों ने तोड़ी कुर्सियां, सर्टिफिकेट के लिए छीना-झपटी

अगला लेख