Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजारों में गिरावट से सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का

गुरुवार, 17 सितम्बर 2020 (21:04 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में गिरावट से गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स लुढ़क गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आर्थिक पुनरुद्धार को लेकर अनिश्चितता जताए जाने के बाद कमजोर रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में गिरावट के साथ बाजार नीचे आ गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 323 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38,979.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 11,516.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में बजाज फिनसर्व रही। इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलवा जिन अन्य प्रमुख शेयरों में गिरावट रही उनमें पावर ग्रिड, एल एंड टी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और सन फार्मा शामिल है।

इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी में भी गिरावट दर्ज की गई जिसका असर शेयर बाजार पर पड़ा। दूसरी तरफ एचसीएल टेक, इन्फोसिस और मारुति के शेयर लाभ में रहे।

कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही। वैश्विक बाजारों पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान का असर पड़ा। उसने बिना कोई प्रोत्साहन योजना की घोषणा के यह संकेत दिया कि मुख्य नीतिगत दर कम से कम 2023 तक शून्य के करीब रहेगी।

वैश्विक स्तर पर एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई और हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल तथा जापान का टोक्यो बाजार नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

अगला लेख