ganesh chaturthi

सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा, 6 महीने के उच्चतम स्तर पर

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (17:03 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों में जोरदार लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज करीब एक फीसदी उछलकर 6 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364.36 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,799.08 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 94.85 अंक यानी 0.83 प्रतिशत चढ़कर 11,466.45 अंक पर पहुंच गया।यह दोनों सूचकांकों का 27 फरवरी के बाद का उच्चतम स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशक लिवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,019.07 अंक पर और स्मॉलकैप 1.57 फीसदी ऊपर 14,855.09 अंक पर बंद हुआ।कोविड-19 के नए मामलों में कमी और आर्थिक गतिविधियों में तेजी से बाजार में लगातार दूसरे दिन निवेश धारणा मजबूत रही। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के साथ ही दूरसंचार समूह में भी अच्छी लिवाली हुई।

रियलिटी सेक्टर दबाव में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर साढ़े तीन प्रतिशत चढ़ा। इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर तीन प्रतिशत के करीब चढ़े। आईसीआईसीआई बैंक में ढाई प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में दो प्रतिशत की तेजी रही। पावरग्रिड का शेयर दो प्रतिशत टूट गया। 
विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों से भी घरेलू बाजार को बल मिला।

एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 1.74 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.10 प्रतिशत, जापान का निक़्केई 0.28 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.15 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 2.20 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 1.69 फीसदी मजबूत हुआ।(वार्ता)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

अगला लेख