ramcharitmanas

सेंसेक्स 173 अंक मजबूत, निफ्टी में भी रही तेजी

Updated: सोमवार, 17 अगस्त 2020 (18:00 IST)
मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले 3 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को अंकुश लगा और सेंसेक्स 173 अंक से अधिक बढ़त के साथ 38050.78 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, निफ्टी भी 68.70 अंक की बढ़त के साथ 11247.10 अंक पर बंद हुआ।

बिजली, धातु और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी ने बैंक शेयरों में गिरावट की भरपाई की और बाजार को गति दी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 185 अंक मजबूती के साथ खुला। बाद कारोबार के दौरान इसमें करीब 386 अंक का उतार-चढ़ाव आया, पर अंत में यह 173.44 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,050.78 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.70 अंक यानी 0.61 प्रतिशत बढ़त के साथ 11,247.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में मुख्य रूप से एनटीपीसी, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी और मारुति में तेजी रही। इनमें 7.92 प्रतिशत की तेजी आई।

दूसरी तरफ एसबीआई, भारतीय एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक तथा एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान को छोड़कर चीन के शंघाई, हांगकांग और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेजी रही।

जापानी के जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में अप्रैल-जून तिमाही में इससे पूर्व तिमाही के मुकाबले 7.8 प्रतिशत की गिरावट की रिपोर्ट से वहां के शेयर बाजार नीचे आए। उधर, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव करोबार के दौरान 0.40 प्रतिशत मजबूत होकर 45.13 डॉलर प्रति बैरल रहा।

इस बीच, विश्लेषकों ने कहा कि दुनियाभर में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के एक दिन में 57,981 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26,47,663 हो गई। वहीं संक्रमण से 941 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 50 हजार को पार कर गई है।

वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 2.16 करोड़ को पार कर गई है, जबकि 7.74 लाख लोगों की मौत हुई है।(भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी हाफिज सईद के करीबी गुर्गे को पाकिस्‍तान में निपटाया, कराची में हड़कंप, अज्ञात ने गोलियों से भूना

BRICS Summit से भारत को क्या मिला? जानिए 10 बड़े पॉइंट्स में पूरा लेखा-जोखा

बिहार NDA में UCC पर घमासान, अमित शाह के दावे के बाद JDU में असंतोष

गुरुग्राम में फीमेल बाइकर को टक्कर मारने वाली कार निकली आर्मी जवान की, बोला- दोस्त का भाई गाड़ी लेकर भागा

Disha Salian case: 6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

अगला लेख