Hanuman Chalisa
✕

वैश्विक बाजारों के सुस्त रुख से सेंसेक्स, निफ्टी में मामूली बढ़त

Updated: शुक्रवार, 7 अगस्त 2020 (18:18 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में सुस्ती के रुख तथा देश में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 37,787.38 अंक के निचले स्तर पर जाने के बाद अंत में 15.12 अंक या 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 38,040.57 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.90 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,214.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक करीब चार प्रतिशत चढ़ गया। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक तथा मारुति के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर टाइटन, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, सनफार्मा और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में गिरावट आई।

कारोबारियों ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिका में सूचीबद्ध चीन की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इन खबरों से वैश्विक बाजारों का रुख कमजोर हुआ। इससे स्थानीय बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा।

इसके अलावा कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से भी निवेशकों में बेचैनी है। देश में पहली बार 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 60,000 से अधिक मामले आए हैं। देश में कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है।

दुनियाभर में कोविड-19 संक्रमण का आंकड़ा 1.9 करोड़ से अधिक हो गया है। अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे थे।
वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.86 प्रतिशत के नुकसान से 44.70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.93 प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख