biodatamaker

सेंसेक्स 38 हजार अंक के पार, निफ्टी भी चढ़ा

Updated: गुरुवार, 23 जुलाई 2020 (16:41 IST)
मुंबई। बीएसई का सेंसेक्स गत दिवस की गिरावट से उबरता हुआ आज 268.95 अंक यानी 0.71 प्रतिशत चढ़कर 38,140.47 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स 5 मार्च के बाद पहली बार 38 हजार अंक से ऊपर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.85 अंक की तेजी के साथ 11,215.45 अंक पर रहा।

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट में हुई, लेकिन कुछ देर बाद ही यह हरे निशान में लौट आया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने से ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक तेजी देखी गई।

इसके साथ यूरोपीय बाजारों की तेजी से भी घरेलू बाजारों को समर्थन मिला। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक की बाजार की बढ़त में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सेंसेक्स में स्टेट बैंक का शेयर सवा तीन फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के करीब तीन फीसदी तथा टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक और आईटीसी के शेयर दो फीसदी से अधिक लुढ़क गए। एक्सिस बैंक में करीब चार प्रतिशत की गिरावट रही। आईटी, टेक और दूरसंचार समूहों में गिरावट रही।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,783.29 अंक पर और स्मॉलकैप 0.61 प्रतिशत चढ़कर 12,996.12 अंक पर बंद हुआ। एशिया में जापान का निक्की 0.58 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.56 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत की गिरावट में बंद हुआ, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.82 प्रतिशत की तेजी रही।

यूरोपीय बाजारों में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.62 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.54 प्रतिशत मजबूत हुआ। सेंसेक्स 56.60 अंक की मजबूती के साथ 37,814.92 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में ही 37,738.59 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतरने के बाद यह हरे निशान में लौट आया।

बीच कारोबार में 38,225.03 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर से होता हुआ अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.71 प्रतिशत ऊपर 38,140.47 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,812 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,453 में लिवाली और 1,205 में बिकवाली का जोर रहा जबकि शेष 154 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंतत: अपरिवर्तित बंद हुए।
निफ्टी 2.40 अंक की तेजी के साथ 11,135 अंक पर खुला। यह ऊपर 11,239.80 अंक तक और नीचे 11,103.15 अंक तक गया। अंत में गत दिवस की तुलना में 0.74 फीसदी की मजबूती के साथ 11,215.45 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 कंपनियों में से 37 के शेयरों में लिवाली और अन्य 12 में बिकवाली का जोर रहा जबकि भारती इंफ्राटेल का शेयर अपरिवर्तित बंद हुआ।(वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

UP में रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा! 80 लाख ने की फ्री बस यात्रा, रात 12 बजे तक जारी रहेगी सुविधा

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

नेपाल बाढ़ में 24 गुजराती लापता, पीड़ितों की पहचान के लिए गांधीनगर NFSU की टीम रवाना

अगला लेख