ramcharitmanas

बाजार ने की नुकसान की भरपाई, सेंसेक्स 243 अंक उछला

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (20:34 IST)
मुंबई। प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान हुई गिरावट की भरपाई की और 243 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार बढ़त और यूरोपीय बाजारों में तेजी वापस आने से बाजार को मजबूती मिली।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 1,190.27 अंक गिरकर 32,348.10 के निचले स्तर पर पहुंच गया, हालांकि बाद में जोरदार वापसी करते हुए सूचकांक 242.52 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 33,780.89 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 70.90 अंक या 0.72 प्रतिशत चढ़कर 9,972.90 पर बंद हुआ। निफ्टी दिन के कारोबार के दौरान 9,544.35 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स में सबसे अधिक सात प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल), टाइटन और बजाज ऑटो भी मुनाफे में रहे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, इंफोसिस और कोटक बैंक में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान आईटी शेयरों में भी दबाव देखने को मिला, क्योंकि ऐसी खबर आई कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ए-1बी सहित कई रोजगार वीजा को निलंबित करने पर विचार कर रहे हैं।

शुक्रवार को समाप्त कारोबारी सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 506.35 अंकों या 1.47 प्रतिशत और निफ्टी में 169.25 अंकों या 1.66 प्रतिशत की कमी आई। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की आशंका के चलते डाउ जोंस में मार्च से एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट हुई, जिसके चलते एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई।

हालांकिआरआईएल के साथ ही बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में सुधार और यूरोपीय बाजारों से सकारात्मक संकेतों के कारण घरेलू बाजार को मजबूती मिली। विश्लेषकों के अनुसार शुरुआती कारोबार के दौरान वॉल स्ट्रीट और एशियाई बाजारों से नकारात्मक संकेतों, विदेशी कोषों के बाहर जाने और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
इस दौरान बीएसई ऑटो, ऊर्जा, दूरसंचार, रियल्टी और बुनियादी धातु के सूचकांकों में 2.91 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई, जबकि आईटी, टेक और बिजली क्षेत्र के सूचकांकों में 1.49 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली।(भाषा)

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख