sundarkand

सेंसेक्स में 307 अंक का उछाल, SBI के बेहतर तिमाही परिणाम से शेयर चढ़ा

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (19:00 IST)
मुंबई। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसे बड़े शेयरों में तेजी के दम पर शुक्रवार को सेंसेक्स 307 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 34,405.43 अंक के उच्चतम स्तर को छूने के बाद अंतत: 306.54 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 34,287.24 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 113.05 अंक यानी 1.13 प्रतिशत बढ़कर 10,142.15 पर पहुंच गया।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का एकल शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 3,580.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसके दम पर एसबीआई का शेयर करीब आठ प्रतिशत चढ़ गया। यह सेंसेक्स की कंपनियों में सर्वाधिक तेजी रही।

टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज ऑटो और इंफोसिस के शेयर गिरकर बंद हुए।

रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) के शेयर में कारोबार के दौरान सालभर के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने के बाद मुनाफा वसूली देखने को मिली। कंपनी ने अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी अबू धाबी स्थित स्वायत्त निवेशक मुबाडाला को 9,093.60 करोड़ रुपए में बेचने की घोषणा की।

कारोबारियों के अनुसार, विशिष्ट शेयरों की मजबूती के अलावा, वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों और विदेशी निवेशकों के लगातार लिवाल बने रहने के कारण घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को 2,905.04 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

कोटक सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (पीसीजी रिसर्च) संजीव जरबड़े ने कहा, मौजूदा सप्ताह वैश्विक बाजारों के लिए अच्छा रहा है, क्योंकि प्रमुख बाजारों ने एक ठोस बढ़त दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों तथा अशांति के बीच अर्थव्यवस्था में लॉकडाउन के धीरे-धीरे हटाए जाने से उत्पन्न सकारात्मक भावना ने तेजी को प्रेरित किया गया है।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुआ। यूरोप में शेयर बाजार दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ खुले। इस बीच, ब्रेंट क्रूड का वायदा 2.73 प्रतिशत बढ़कर 41.08 डॉलर प्रति बैरल हो गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 75.58 पर स्थिर बंद हुआ।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख