dharma sangrah
✕

अर्थव्यवस्था खुलने के साथ ही सेंसेक्स 879 अंक उछला

Updated: सोमवार, 1 जून 2020 (19:32 IST)
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में जून माह की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वित्त, ऊर्जा और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। सरकार की ओर से अर्थव्यवस्था में तमाम गतिविधियां शुरू करने की छूट देने के कदम उठाने के साथ ही निवेशकों ने बाजार में जोरदार खरीदारी की जिससे बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 879 अंक उछलकर 33,303 अंक पर पहुंच गया।

वैश्विक बाजारों में मजबूती से भी स्थानीय बाजार को बल मिला। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन रहा जब बाजार में तेजी रही। दिन में बीएसई-30 सेंसेक्स एक समय 1,250 अंक तक के उछाल पर था। कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले बंद के मुकाबले 879.42 अंक यानी 2.57 प्रतिशत बढ़कर 33,303.52 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयर मूल्यों पर आधारित एनएसई निफ्टी 245.85 अंक यानी 2.57 प्रतिशत बढ़कर 9,826.15 अंक पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 11 प्रतिशत लाभ में रहा। टाइटन, टाटा स्टील, स्टेट बैंक, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी बढ़त रही।

इसके विपरीत सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और अल्ट्रा टेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट का रुख रहा। सभी क्षेत्रों के समूह सूचकांक सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। बीएसई का टिकाऊ उपभोक्ता सामान वाला सूचकांक 6.56 प्रतिशत चढ़ गया। धातु, वित्त, बैंकेक्स, ऊर्जा, वाहन और रीयल्टी क्षेत्र सभी के सूचकांक चढ़कर बंद हुए।

आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के इक्विटी शोध के अध्यक्ष पारास बोथरा ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और पूरे दिन यह मजबूती कायम रही। निवेशकों ने चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों के कमजोर रहने को नजरअंदाज किया। उन्होंने कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रों में एक जून से आर्थिक गतिविधियों को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया।

ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी के इक्विटी शोध प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी के अनुसार एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बीच भारतीय बाजारों में सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक रही। अर्थव्यवस्था के कोरोना वायरस लॉकडाउन से धीरे-धीरे बाहर निकलने की उम्मीद से बाजार का विश्वास बढ़ा है।

गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा है कि प्रतिबंध से छूट का पहला चरण या अनलॉक- 1 को 8 जून से शुरू किया जाएगा। इसके तहत देश में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन को काफी हद तक खोल दिया जाएगा। शॉपिंग मॉल, रेस्त्रां और धार्मिक स्थानों को भी खोल दिया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.21 प्रतिशत बढ़कर 37.91 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया। मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे सुधकर 75.54 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। मौसम विभाग ने इस साल मानसून अच्छा रहने की घोषणा की है। उसके मुताबिक इस साल लंबी अवधि औसत के मुताबिक 102 प्रतिशत वर्षा होगी। इससे खेती को लेकर संभावनाएं बढ़ी हैं।
बहरहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामले 1.90 लाख तक पहुंच गए हैं जबकि मरने वालों का आंकड़ा 5,394 तक पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में इस बीमारी से संक्रमितों का आंकड़ा 61.66 लाख और मरने वालों की संख्या 3.72 लाख तक पहुंच गई है।(भाषा) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

कांग्रेस के समय बैंक बनते थे, मोदी के समय बिकते हैं... IDBI बैंक निजीकरण पर राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत, पूजा के लिए बालकनी से तोड़ रहे थे फूल

इंदौर में मिलावट की आशंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त

अगला लेख