Hanuman Chalisa

अर्थव्यवस्था में मंदी की चिंता में लुढ़का शेयर बाजार

Updated: शुक्रवार, 22 मई 2020 (17:09 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक द्वारा चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका जताने के बाद घरेलू शेयर बाजार आज दबाव में रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260.31 अंक यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट में 30,672.59 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67 अंक यानी 0.74 फीसदी लुढ़ककर 9,039.25 अंक पर आ गया। तीन दिन बाद लगातार चढ़ने के बाद शेयर बाजार में गिरावट आई है।

 
गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार कुछ देर के लिए हरे निशान में आ गया था, लेकिन रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बयान से निराश निवेशकों की बिकवाली के कारण यह दुबारा लुढ़क गया और फिर पूरे दिन उबर नहीं सका। रिजर्व बैंक ने कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 में देश की आर्थिक विकास दर शून्य से नीचे यानी ऋणात्मक रहेगी। वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों से भी बाजार पर दबाव बढ़ा।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का जोर रहा। बीएसई का मिडकैप 0.83 प्रतिशत की गिरावट में 11,270.02 अंक पर और स्मॉलकैप 0.23 फीसदी फिसलकर 10,524.23 अंक पर बंद हुआ। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया जबकि आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई लिवाली ने इसे संभालने की कोशिश की।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक के शेयर साढ़े पांच फीसदी से अधिक टूट गए। एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक में चार से पांच प्रतिशत तक की गिरावट रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर साढ़े चार प्रतिशत चढ़े।

विदेशों में भी अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार गिरावट में रहे। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 5.56 प्रतिशत लुढ़क गया। चीन द्वारा हांगकांग के लिए नए सुरक्षा कानून का प्रारूप सामने आने के बाद वहां बाजार धराशायी हो गए।
चीन का शंघाई कंपोजिट 1.89 फीसदी, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.41 फीसदी और जापान का निक्की 0.80 फीसदी की गिरावट में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.89 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.34 प्रतिशत लुढ़क गया। (वार्ता)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख