suvichar

सेंसेक्स में 700 अंकों से अधिक की गिरावट, निफ्टी 8400 के स्तर से नीचे

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (11:55 IST)
मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शेयर बाजार में प्रमुख सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 700 अंक से अधिक गिर गया। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयरों में कमजोरी देखी गई।

नए वित्त वर्ष के पहले दिन लाल निशान के साथ सेंसेक्स 714.74 अंक या 2.43 प्रतिशत 28,753.75 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 199 अंक या 2.31 प्रतिशत गिरकर 8,398.75 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक कोटक बैंक में आठ फीसदी तक की गिरावट हुई। गिरावट के लिहाज से उसके बाद एसबीआई, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक और पॉवरग्रिड में तेजी आई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 1,028.17 अंक या 3.62 प्रतिशत बढ़कर 29,468.49 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 316.65 अंक या 3.82 प्रतिशत बढ़कर 8,597.75 पर बंद हुआ। हालांकि बीते वित्त वर्ष के दौरान सेंसेक्स 9,204.42 अंक या 23.80 प्रतिशत गिर गया, जबकि निफ्टी में 3,026.15 अंक या 26.03 प्रतिशत की गिरावट आई।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने मंगलवार को 3,044.94 करोड़ रुपए के इक्विटी शेयरों को बेचा।

एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के बिक्री कारोबार प्रमुख एस हरिहरन ने कहा कि अप्रैल महीने के दौरान कोविड-19 से जुड़ी खबरें बाजार को प्रभावित करेंगी, क्योंकि इसके आधार पर ही विदेश निवेशकों का रुख तय होगा। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशक प्रत्‍येक गिरावट में निवेश जारी रखेंगे।

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Top News 10 September: ड्रोन से बाल-बाल बचे जेलेंस्की, Apple का फोल्डेबल iPhone लॉन्च, क्रूड 101 डॉलर पार

बेटियों की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी खास ट्रेनिंग

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- दोषियों को ऐसी सजा देंगे कि दोबारा कोई हिम्मत नहीं करेगा

LIVE: फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

अगला लेख