Hanuman Chalisa

लॉकडाउन के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के

सोमवार, 23 मार्च 2020 (17:57 IST)
मुंबई। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) 'कोविड-19' का संक्रमण बढ़ने और इसके कारण कई राज्यों में लॉकडाउन के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में हाहाकार मच गया और बीएसई का सेंसेक्स 13 प्रतिशत से अधिक तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11 प्रतिशत से ज्यादा की रिकॉर्ड गिरावट में बंद हुए, जिससे निवेशकों के 14.22 लाख करोड़ रुपए डूब गए।

पिछले कारोबारी दिवस पर 299915.96 अंक पर बंद होने वाला सेंसेक्स 2307.16 अंक की गिरावट में खुला और सुबह 9.57 बजे तक 10 फीसदी टूट गया। 10 प्रतिशत टूटते ही बाजर में लोअर सर्किट लग गया और कारोबार 45 मिनट के लिए रोक दिया गया। उस समय सेंसेक्स 26924.11 अंक पर और निफ्टी 7903 अंक पर था।

10 दिन के भीतर यह दूसरा मौका है जब शेयर बाजार में लोअर सर्किट लगा है। इससे पहले 13 मार्च को भी लोअर सर्किट लगा था। दुबारा कारोबार शुरू होने पर बाजार में कुछ तात्कालिक सुधार देखा गया। सेंसेक्स 27900.83 अंक तक और निफ्टी 8,159.25 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली बढ़ गई।

कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 3934.72 अंक यानी 13.15 प्रतिशत की गिरावट में 25981.24 अंक पर बंद हुआ। यह 26 दिसंबर 2016 के बाद का निचला स्तर है। निफ्टी अंतत: 1014.20 अंक यानी 11.60 प्रतिशत की गिरावट में 7731.25 अंक पर बंद हुआ जो 23 मई 2016 के बाद का निचला स्तर है।

यह पहला मौका है जब दोनों प्रमुख सूचकांक 10 प्रतिशत से ज्यादा टूटे हैं। शेयर बाजार में इससे बड़ी गिरावट इसी वर्ष 12 मार्च को देखी गई थी जब सेंसेक्स 8.18 प्रतिशत (2919.26 अंक) और निफ्टी 8.30 प्रतिशत (868.25 अंक) टूट गया था।

सेंसेक्स का आज का निचला स्तर 25880.83 अंक और निफ्टी का निचला स्तर 7583.60 अंक रहा। शेयर बाजार में आज निवेशकों को 1422,207.01 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ और बीएसई का बाजार पूंजीकरण घटकर 10186,936.28 करोड़ रुपए पर आ गया।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख