Hanuman Chalisa
✕

सेंसेक्स 581 अंक टूटा, निफ्टी 8300 अंक के नीचे

Updated: गुरुवार, 19 मार्च 2020 (17:55 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस (Corona virus) संक्रमण के संकट के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 581 अंक और टूट कर 28288.23 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.35 अंक यानी 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8263.45 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक मंदी की आशंका में बाजार में यह गिरावट आई।

कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 81 पैसे की गिरावट के साथ 75.07 पर पहुंच गया था। 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में एशिया के अन्य बाजारों की तरह गिरावट आई। दोपहर में कुछ समय की तेजी के बाद अंत में यह 581.28 अंक यानी 2.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28288.23 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 2656.07 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.35 अंक यानी 2.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8263.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 7900 के स्तर से नीचे चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फाइनेंस को सर्वाधिक नुकसान हुआ। इसमें 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। उसके बाद क्रमश: एक्सिस बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा और ओएनजीसी का स्थान रहा।

कारोबारियों के अनुसार, विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों और सरकारों के प्रोत्साहन उपायों की घोषणा के बावजूद एशिया में निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है। निवेशकों को चिंता है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था आर्थिक मंदी में जा रही है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया के कोस्पी में सर्वाधिक 8 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक के अचानक से 750 अरब यूरो के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा से यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

इस बीच, कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दुनियाभर में 2 लाख पहुंच गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 8000 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 18 और मामले सामने आने के बाद प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 148 पहुंच गई है।

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, रामपुर तीसरे स्थान पर

स्वच्छ, सुरक्षित और जीरो वेस्ट छठ पूजा की तैयारी पूरी, लखनऊ में 110 घाट तैयार

अगला लेख