biodatamaker

Corona का डर, सेंसेक्स ने लगाया 2713 अंक का गोता

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (17:04 IST)
मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 2,713 अंक का गोता लगा गया। कोरोना वायरस माहामारी की चिंता में एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के साथ घरेलू बाजार में भी गिरावट रही।

बाजार में इस बात की अटकलें हैं कि आरबीआई मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले नीतिगत दर में कटौती कर सकता है। दुनिया के अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा नीतिगत दर में कटौती के बाद यहां भी रेपो दर में कमी किए जाने की मांग के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शाम 4 बजे संवाददाता सम्मेलन बुलाया।

कारोबार की समाप्ति पर तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 2,713.41 अंक यानी 7.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31,390.07 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 757.80 अंक यानी 7.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,197.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल सभी शेयर नुकसान में रहे। इंडसइंड में सर्वाधिक नुकसान हुआ। उसके बाद क्रमश: टाटा स्टील, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस और आईटीसी का स्थान रहा। कारोबारियों के अनुसार आरबीआई के अचानक से संवाददाता सम्मेलन बुलाए जाने से बाजार में और उतार-चढ़ाव आया।

कई विश्लेषक पिछले सप्ताह से कह रहे हैं कि आरबीआई के पास जून तक रेपो दर में 0.65 प्रतिशत तक कटौती की गुंजाइश है। बार्कलेज और बोफा जैसी कंपनियों ने भी तीन अप्रैल को होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले कटौती की संभावना जताई है।

कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर कई प्रकार की पाबंदी से वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका में वैश्विक बाजारों में भी गिरावट रही। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर के इक्विटी प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रविवार को अचानक से नीतिगत दर में कटौती के बाद एशिया के अन्य बाजारों में नरमी के साथ घरेलू बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ खुले।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई 3.40 प्रतिशत, हांगकांग 4.03 प्रतिशत, सोल 3.19 प्रतिशत तथा टोक्यो 2.46 प्रतिशत नीचे आए। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में 8 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच, ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 7.53 प्रतिशत टूटकर 31.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

कोरोना वायरस के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में अब तक 6,000 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1,62,000 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में सोमवार को इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 110 पहुंच गई है। 

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

Nepal flash floods : नेपाल-तिब्बत सीमा पर तबाही के बीच कितने भारतीय अभी भी हैं लापता, MEA ने बताया आंकड़ा

Champat Rai : राम मंदिर ट्रस्ट में चंपत राय की वापसी के दरवाजे बंद? नए महासचिव गोविंद देव गिरि का बड़ा खुलासा

Air India ने फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलट को निकाला, Psychoactive Substance टेस्ट आया Non-Negative, AAIB रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Kia Sorento में पहली बार Real-Time Generative AI और भी धांसू फीचर्स, जानिए कीमत

UP Drug Network पर बड़ा शिकंजा, 228 किलो नशीली दवाएं जब्त, 9.60 लाख Alprazolam टैबलेट समेत 6 गिरफ्तार

अगला लेख