ganesh chaturthi

कोरोना वायरस के संक्रमण का असर, 214 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Updated: बुधवार, 4 मार्च 2020 (17:29 IST)
मुंबई। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने से घरेलू शेयर बाजारों में निवेश धारणा बुधवार को कमजोर हुई और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 214.22 अंक यानी 0.55 फीसदी टूटकर 38409.48 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.10 अंक यानी 0.43 प्रतिशत लुढ़ककर 11254.20 अंक पर आ गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि देश में 28 व्यक्तियों में अब तक कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इससे शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहने वाला शेयर बाजार लाल निशान में चला गया। सूचना प्रौद्योगिकी, टेक और स्वास्थ्य क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक गिरावट में रहे। रियलिटी, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों में 2 प्रतिशत या ज्यादा की गिरावट रही।

सेंसेक्स 92.02 अंक की तेजी के साथ 38715.72 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 38791.70 अंक पर पहुंच गया, लेकिन जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन ने कोरोना वायरस के 28 मामलों की पुष्टि की सूचना दी शेयर बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। सेंसेक्स 37846.10 अंक तक उतर गया। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38409.48 अंक पर बंद हुआ।

मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी बिकवाली रही। बीएसई का मिडकैप 1.61 प्रतिशत लुढ़ककर 14526.63 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप भी 1.61 फीसदी की गिरावट के साथ 13552.43 अंक पर आ गया। 
बीएसई में 2534 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1713 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 547 के शेयरों में तेजी रही जबकि 130 कंपनियों के शेयर दिनभर के उतार-चढ़ाव बाद अंतत: अपरिवर्तित रहे।

निफ्टी 48.05 अंक की तेजी के साथ 11351.35 अंक पर खुला। इसका दिवस का उच्चतम स्तर 11356.60 अंक और निचला स्तर 11082.15 अंक रहा। अंत में यह मंगलवार की तुलना में 49.10 अंक उतरकर 11254.20 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की 50 में से 28 कंपनियों के शेयर गिरावट में और शेष 22 के बढ़त में रहे। 

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख