sundarkand
✕

शेयर बाजार पर लगा कोरोना वायरस का 'संक्रमण', 1448 अंक गिरा सेंसेक्स

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (17:00 IST)
मुंबई। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस के संक्रमण का असर बढ़ने की आशंका में शेयर बाजारों में बिकवाली जारी है। घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार छठे दिन गिरावट रही और सेंसेक्स 1448 अंक गिर गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 431.55 अंक यानी 3.71 प्रतिशत गिरकर 11201.75 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कारोबार के दौरान एक समय 1525 अंक तक की गिरावट आ गई। हालांकि कारोबार की समाप्ति पर यह अंतत: 1448.37 अंक यानी 3.64 प्रतिशत गिरकर 38297.29 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 431.55 अंक यानी 3.71 प्रतिशत गिरकर 11201.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट रही। इसके अलावा टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस में भी बड़ी गिरावटें देखने को मिलीं।

विश्लेषकों के अनुसार, चीन के अलावा अन्य देशों में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके हो सकने वाले असर को लेकर निवेशक घबराए हुए हैं। इस वायरस से दुनियाभर में अब तक 83 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जारी निकासी ने भी घरेलू शेयर बाजारों को कमजोर किया। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई इस सप्ताह अब तक 9389 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं।

एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्की में 3.71 प्रतिशत तक की गिरावट रही। यूरोप के शेयर बाजार कारोबार के दौरान 4 प्रतिशत तक की गिरावट में चल रहे थे।

गुरुवार को अमेरिका के डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1190.95 अंक गिरकर बंद हुआ। यह इसके इतिहास की सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट है। इस बीच कच्चा तेल 3.38 प्रतिशत गिरकर 49.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। रुपया भी कारोबार के दौरान 55 पैसे गिरकर 72.16 रुपए प्रति डॉलर पर चल रहा था।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

भारत स्वस्तिक यात्रा की ओंकारेश्वर में रामकथा ने आदि शंकराचार्य की आध्यात्मिक विरासत को किया रेखांकित

जियो IPO से पहले ईशा अंबानी ने बताया- कैसे आया JIo का आइडिया, कैसे खड़ा हुआ विशाल साम्राज्य?

मोहन-शिवराज की एक घंटे बंद कमरे में बैठक के बाद आखिर कैसे खत्म हुआ कोसमी का आदिवासी जमीन विवाद?

सुप्रीम कोर्ट से CJP को बड़ी राहत, कनॉट प्लेस तिरंगा मार्च पर तुरंत रोक लगाने से किया इनकार

दिव्यांग युवाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, अब घर बैठे कर सकेंगे सिविल सेवा की फ्री तैयारी

अगला लेख