Hanuman Chalisa
✕

शेयर बाजार में हाहाकार, भारी गिरावट से निवेशकों को लगी 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की चपत

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (12:18 IST)
मुंबई। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस संक्रमण के असर की आशंका के कारण वैश्विक स्तर पर जारी बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 1100 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इस भारी गिरावट के कारण शुक्रवार को कारोबार के कुछ ही देर में निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की चपत लग गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1163 अंक यानी 2.93 प्रतिशत गिरकर 38582.66 अंक पर चल रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 350.35 यानी 3.01 प्रतिशत गिरकर 11282.95 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में चल रहे थे। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 8 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को सेंसेक्स 143.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 39,745.66 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूटकर 11633.30 अंक पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों का पिछले सप्ताह तक मानना था कि यदि चीन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पा लिया तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस आपदा का मामूली असर पड़ेगा। लेकिन संक्रमित लोगों के नए मामले सामने आते जाने से निवेशकों की धारणा बदली है और वे आर्थिक नरमी को लेकर चिंतित हो उठे हैं। इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली जारी रहने से भी बाजार पर दबाव है।

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को एफपीआई ने 3127.36 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की। एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्की में 4 प्रतिशत तक की गिरावट चल रही थी। अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज गुरुवार को 1190.95 अंक गिरकर बंद हुआ था। यह डाउ जोन्स के इतिहास में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

अगला लेख