Daily Horoscope
✕

Corona Virus के कहर से सेंसेक्स धड़ाम, 1000 अंकों की गिरावट, अमेरिकी शेयर बाजार का भी हाल बेहाल

Updated: शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (14:38 IST)
कोरोना वायरस के कहर का असर लगातार शेयर बाजार पर भी बुरी तरह पड़ता दिखाई दे रहा है। आज हफ्ते के आखिरी शुरुआती कारोबारी दिन बाजार का सेंसेक्स 658.19 अंकों की भारी गिरावट के साथ 39087.47 पर खुला और खुलते ही यह गिरावट 1000 अंकों के करीब पहुंच गई। वहीं निफ्टी में भी 300 अंकों की गिरावट देखी गई।

हफ्ते के अंतिम दिन सुबह शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1000 अंक तक टूट गया है। सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 658 अंक की गिरावट के साथ हुई थी। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 300 अंक तक टूट गया। यह साल 2008 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।

आज चीन, जापान, दक्ष‍िण कोरिया सहित कई एशियाई देशों के शेयर बाजारों को भारी नुकसान हुआ है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कोरोना की वजह से दुनिया में आर्थ‍िक मंदी आने की चेतावनी दी है। कोरोना वायरस का प्रकोप अब चीन से बाहर दक्ष‍िण कोरिया, इटली, ईरान जैसे देशों तक पहुंच गया है और यह तेजी से फैल रहा है।

इससे पहले गुरुवार को भी सेंसेक्स 143 अंक की गिरावट के साथ 39745.66 पर बंद हुआ। लगातार पांचवें दिन बाजार लाल निशान में बंद हुआ था यानी इस पूरे हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही। दूसरी तरफ निफ्टी भी 45 अंक की गिरावट के साथ 11633.30 पर बंद हुआ था।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1225 अंक उछलकर 77 हजार के करीब

क्‍या एमपी में बढ़ रहा है साल बोरर का खतरा, अब तक 45 हजार से ज्‍यादा पेड़ काटे, क्‍या कहती है ये रिपोर्ट

US Midterm Elections: 62% भारतीय-अमेरिकी ट्रंप के खिलाफ, क्या पलट जाएगा पासा?

त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर लाठी-डंडों से हमला कर छीनी राइफल, 8 गिरफ्तार (वीडियो)

पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई हरी झंडी़, कहा- भारत सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाला और विकास करने वाला देश

अगला लेख