Hanuman Chalisa

वैश्विक बाजारों में कोरोना से घबराहट, सेंसेक्स 392 अंक टूटा

बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (17:23 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव को लेकर चिंता के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथी कारोबारी सत्र में गिरावट आई। सेंसेक्स 392 अंक और निफ्टी 119.40 अंक टूट गया।

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच यहां भी सेंसेक्स 392 अंक और टूट गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 521 अंक तक नीचे चला गया था। अंत में यह 392.24 अंक या 0.97 प्रतिशत के नुकसान से 39,888.96 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 119.40 अंक या 1.01 प्रतिशत के नुकसान से 11,678.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा का शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहा। मारुति, एल एंड टी, हीरो मोटोकॉर्प, इन्फोसिस, ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी गिरावट आई। वहीं दूसरी ओर एसबीआई, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में लाभ रहा।

कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के बीच वैश्विक स्तर पर चले बिकवाली के सिलसिले के बीच यहां भी बाजार की धारणा प्रभावित हुई। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग में अच्छा-खासा नुकसान रहा।

शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे चल रहे थे। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.77 प्रतिशत के नुकसान से 53.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में दिन में कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की बढ़त के साथ 71.64 प्रति डॉलर पर था।

Show comments

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

चीन के मिसाइल परीक्षण से किन देशों की चिंता सबसे ज्यादा बढ़ी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सभी देखें

योगी सरकार ने जनसहभागिता से रचा नया इतिहास, 1 दिन में रोपे 35.27 करोड़ से अधिक पौधे

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

CM योगी बोले- यूपी की जनशक्ति का जीवंत संकल्प बन गया 'माता भूमि: पुत्रोऽहं पृथिव्या:' का सनातन मंत्र

यूपी में गन्ना समितियों के विद्यालयों के शिक्षक प्रशिक्षण लेकर छात्रों का करेंगे कौशल विकास

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अगला लेख