dharma sangrah

मुनाफावसूली से फिसला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (17:47 IST)
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान बड़े कारोबारी सौदे नहीं होने की आशंका में हुई मुनाफावूसली के कारण शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ। हालांकि छोटी और मझौली कंपनियों में रही तेजी ने गिरावट को काफी हद तक नियंत्रित करने का काम किया। बीएसई का सेंसेक्स 152.88 अंक गिरकर 41170.12 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 45.05 अंक उतरकर 12080.45 अंक पर रहा।

दिग्गज कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गई वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली हुई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.40 प्रतिशत बढ़कर 15694.41 अंक पर और स्मॉलकैप 0.51 प्रतिशत उठकर 14746.52 अंक पर रहा। बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में धातु 0.90 प्रतिशत, टेलीकॉम 0.55 प्रतिशत, पावर 0.34 प्रतिशत, बैकिंग 0.34 प्रतिशत और वित्त 0.23 प्रतिशत शामिल है।

गिरावट में रहने वालों में एनर्जी 0.95 प्रतिशत, आईटी 0.75 प्रतिशत, सीडी 0.68 प्रतिशत, तेल एवं गैस 0.78 प्रतिशत और टेक 0.58 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 2689 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1277 लाल निशान में जबकि 1242 हरे निशान में रहीं और 170 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बाजार हरे निशान में खुले। यूरोप के प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे जबकि एशिया में चीन और जापान को छोड़कर सभी प्रमुख सूचकांक गिरकर बंद हुआ। चीन का शंघाई कंपोजिट 1.84 प्रतिशत और जापान का निक्की 0.34 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.24 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.17 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.67 प्रतिशत की गिरावट में रहा। 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

अगला लेख