dharma sangrah

शुरुआती बढ़त के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्‍स 202 और निफ्टी 61 अंक टूटा

Updated: शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (18:27 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार सुबह खुले, लेकिन कमजोर आर्थिक आंकड़ों के दबाव में अंतत: आधा फीसदी की गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 202.05 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,257.74 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 61.20 अंक यानी 0.50 फीसदी टूटकर 12,113.45 अंक पर आ गया।

थोक महंगाई 9 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के कारण बाजार में निवेशकों की धारणा कमजोर हो गई। खासकर खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर भी दहाई अंक में रही। इससे बाजार में बिकवाली का जोर बढ़ गया। यूटिलिटीज, बिजली, धातु और एफएमसीजी समूहों में एक से तीन प्रतिशत के बीच गिरावट रही।

इंडसइंड बैंक के शेयर साढ़े चार प्रतिशत, पावरग्रिड के सवा तीन प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक के ढाई प्रतिशत गिरे। दूरसंचार समूह में ढाई प्रतिशत की तेजी के बीच भारती एयरटेल के शेयर साढ़े चार फीसदी से अधिक चढ़े।
 
मझौली और छोटी कंपनियों में भी बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.79 प्रतिशत लुढ़ककर 15,662.10 अंक पर और स्मॉलकैप 0.40 प्रतिशत टूटकर 14,682.65 अंक पर बंद हुआ। 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख