Hanuman Chalisa

लिवाली से सेंसेक्स 350 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी रही तेजी

बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (16:44 IST)
मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच बैंकिंग, ऊर्जा और एफएमसीजी समूहों की दिग्गज कंपनियों में लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार करीब 3 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। सेंसेक्स 349.76 अंक चढ़ गया, वहीं निफ्टी भी 93.30 अंक की बढ़त लेकर बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार की गिरावट से उबरता हुआ 349.76 अंक यानी 0.85 फीसदी चढ़कर 41565.90 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 93.30 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त में 12201.20 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 24 जनवरी के बाद उच्चतम स्तर है।

दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशक बिकवाल रहे। बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत की गिरावट में 15788.98 अंक पर और स्मॉलकैप 0.13 प्रतिशत लुढ़ककर 14731.05 अंक पर बंद हुआ। कोरोना वायरस के नए मामलों में कमी आने से विदेशों में अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे।

एशिया में दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.69 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.74 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट 0.87 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुए। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.25 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.63 प्रतिशत मजबूत हुआ।

एफएमसीजी समूह में करीब 2 प्रतिशत की तेजी रही। ऊर्जा, बैंकिंग, आईटी, टेक और ऑटो समूहों के सूचकांक भी बढ़त में रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयर 5 प्रतिशत चढ़े। भारतीय स्टेट बैंक में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट रही। 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख